top
Sagar Sharab Death Case Update: सागर शराब कांड की जांच के लिए बना आयोग, रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह की कमेटी 3 महीने में देगी रिपोर्ट
Sagar Sharab Death Case Update: सागर शराब कांड के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में जांच आयोग इस पूरे मामले की जांच करेगा। आयोग 3 महीने में जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। जांच के लिए 3 बिन्दु तय किए गए हैं और आयोग का मुख्यालय सागर होगा। जांच का पहला बिंदु जहरीली सरकार शराब के सेवन से हुई मृत्यु और अस्वस्थता की घटना का कारण क्या है ? उसका स्वरूप और संबंधित परिस्थितियों का परीक्षण और तथ्यात्मक निर्धारण कर उसकी जानकारी आयोग देगा। जांच का दूसरा विषय संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों, पुलिस और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के निर्धारित दायित्वों के निर्वहन की स्थिति का परीक्षण करने से संबंधित रहेगा। जांच का तीसरा विषय जांच का तीसरा विषय इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण करने और निगरानी के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश करने से संबंधित है। जांच आयोग का मुख्यालय सागर, 3 महीने में रिपोर्ट जांच आयोग का मुख्यालय सागर रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार आदेश जारी होने की तारीख से 3 महीने के अंदर आयोग अपनी जांच पूरी करेगा और रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगा।
Read full article on Bansal News