Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सिंगर अंकित हत्याकांड के बाद फिर आरोपी की धमकी:पोस्ट में लिखा- जिस दिन हमारा माथा चटकेगा; 500-700 गोलियां चलेंगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
सिंगर अंकित हत्याकांड के बाद फिर आरोपी की धमकी:पोस्ट में लिखा- जिस दिन हमारा माथा चटकेगा; 500-700 गोलियां चलेंगी
शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर फिर धमकी भरी पोस्ट की गई है। शनिवार दोपहर फरार आरोपी सत्यम कादयान की इंस्टाग्राम आईडी से फिर रील डाली गई है। इसमें कहा गया ‘दो और कत्ल होंगे’। घर के बाहर 500-700 गोलियां चलेंगी। पोस्ट में आरोपी यह बोलते हुए सुनाई दे रहा ‘जिस दिन हमारा माथा चटकेगा, उस दिन जिंदगी हिलेगी’ और ‘किसी से डरते नहीं हैं’ हैं। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी की जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला... 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेरकर 18 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस दो आरोपियों मोहित और सुमित का एनकाउंटर कर चुकी है। वहीं दो आरोपी सत्यम और आर्यन फरार हैं। इन पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम इससे पहले भी रील के जरिए धमका चुका है। इसमें उसने कहा था- आने वाले समय में भाई दो मर्डर होंगे, ठीक है। और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना भाई। मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं। अब फिर उसकी आईडी से वीडियो पोस्ट कर धमकाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड के साथ सामने आ रहे नए कनेक्शन अंकित हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस को नए कनेक्शन मिल रहे हैं। पुलिस फरार दो शार्प शूटरों तक पहुंचने के लिए जेल से लेकर सोशल मीडिया और हरियाणा से बिहार तक नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में मारे गए आरोपी मोहित और सुमित ने दिल्ली से करीब 4,500 रुपए में GPS खरीदा था। कार में लगाया जीपीएस, लेकिन नहीं हुआ चालू पुलिस के अनुसार, दोनों शूटरों ने 20 अगस्त को GPS कार में लगाया था, लेकिन वह चालू नहीं हो सका। पुलिस ने GPS बेचने वाले दुकानदार से भी पूछताछ की है। फिलहाल जांच में दुकानदार की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। गोगी गिरोह के नेटवर्क में महिला समेत तीन की भूमिका पुलिस का कहना है कि जांच में गोगी गिरोह से जुड़े नेटवर्क में एक महिला समेत 3 लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू ने सोनीपत और पानीपत की रहने वाली एक महिला समेत दो अन्य लोगों के जरिए शार्प शूटरों से संपर्क कराया था। 5-5 लाख रुपए में हत्या की डील का आरोप पुलिस के अनुसार, महिला समेत तीनों लोगों ने शूटरों से 5-5 लाख रुपए में हत्या की डील कराने में भूमिका निभाई। आरोप है कि पंपू के कहने पर ये लोग जेल भी पहुंचे थे। अब पुलिस जेल के रिकॉर्ड और मुलाकात से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। महिला और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, जांच में महिला और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आई है। उन्हें मामले में आरोपी बनाया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। रेकी के तार शामली तक पहुंचने का शक पुलिस को अंकित की हत्या से पहले रेकी करने वाले दो अन्य शामली के लोगों पर भी शक है। अब तक छह लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शूटरों को अंकित की गतिविधियों, आने-जाने और ठिकानों की जानकारी किसने दी। सत्यम-आर्यन की तलाश में बिहार कनेक्शन खंगाला फरार आरोपी सत्यम कादयान और आर्यन संधू के बिहार कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों पूर्णिया जिले के धमदाहा और नीरपुर गांव में रुके थे। यहां एक युवती ने उनकी मदद की थी। युवती की सत्यम से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी पुलिस युवती और उसके परिजनों से पूछताछ कर चुकी है। बताया गया कि युवती की सत्यम से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों वहां से चले गए।दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पटना पुलिस से भी सहयोग मांगा है। ऐसे में अंकित हत्याकांड की जांच शामली से हरियाणा और दिल्ली होते हुए बिहार तक पहुंच गई है। पंपू और रोहित से मिल सकते हैं अहम सुराग एसपी के अनुसार, करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत निवासी रोहित को रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों से पूछताछ में शूटरों से संपर्क, हत्या की डील और पूरे नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें मरे बच्चे को जिंदा करने के लिए मंदिर में लिटाया: सांप ने डसा तो महाराजगंज से 250km गाजीपुर ले गए, झांड़फूक करवाया, सांसें नहीं लौटी महराजगंज में बेड पर सो रहे मां और उसके 11 साल के बेटे को करैत सांप ने डस लिया। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर है। सांप खिड़की के सहारे कमरे की दीवार पर आया, जिसके बाद बेड पर गिरा। बच्चे के अंगूठे पर डसते ही उसने शोर मचाया तो मां उठ गई। जबतक वो कुछ समझ पाती, तब तक सांप ने उसके गाल पर डस लिया। पूरी खबर पढ़ें
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan