crime
सागर कलेक्टर ऑफिस के बाहर युवतियों में विवाद, VIDEO:3 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारे, फिर नीचे गिराया; दोनों ने थाने में शिकायत की, पुलिस जांच में जुटी
सागर में कलेक्टर कार्यालय के गेट के पास गुरुवार दोपहर दो युवतियों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट होते देख राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायत की है। वीडियो में किसी विवाद को लेकर दोनों युवती एक-दूसरे को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। वहीं, गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को पहले से पहचानती हैं। पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसीआर की कार्रवाई की गई है।
Read full article on Bhaskar