crime
सागर में देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:जनता स्कूल के पास हथियार लेकर घूम रहा था, पुलिस देख भागने की कोशिश की
सागर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनता स्कूल के पास पुरव्याऊ टौरी क्षेत्र में एक युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना की गई। पुरव्याऊ पर पुलिस पहुंची तो आरोपी देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टा मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राज पिता बलराम सोनी उम्र 24 साल निवासी रविशंकर वार्ड होना बताया। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में किसी अज्ञात व्यक्ति से 5 हजार रुपए में कट्टा खरीदना बताया है। मामला दर्ज कर आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Read full article on Bhaskar