Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सागर पुलिस ने गुम हुए 112 मोबाइल तलाशे:IMEI से ट्रेस कर जब्त किए, असली मोबाइल मालिकों को लौटाए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 5 views
सागर पुलिस ने गुम हुए 112 मोबाइल तलाशे:IMEI से ट्रेस कर जब्त किए, असली मोबाइल मालिकों को लौटाए
सागर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुए 112 मोबाइल तलाश किए हैं। जिन्हें गुरुवार को कंट्रोल रूम में कार्यक्रम आयोजित कर असली मालिकों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम और चोरी होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद साइबर सेल और पुलिस टीम ने सर्विलांस, तकनीकी संसाधनों और IMEI ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल जब्त किए।अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद होने के बाद दस्तावेजों और अन्य जानकारी के आधार पर सत्यापन किया गया। जिसके बाद वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फोन वापस मिलने के बाद खुशी नजर आई। मोबाइल धारकों ने सागर पुलिस का आभार जताते हुए अभियान की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराएं। ताकि तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल को जल्द बरामद कर उसके असली मालिक तक पहुंचाया जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan