crime
सागर पुलिस ने पकड़े दो बाइक चोर:वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, चोरी की गाड़ी बरामद की
सागर में रहली थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को फरियादी हरी सिंह पिता टीकाराम गौर निवासी वनग्राम रहली ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि बाइक क्रमांक एमपी 15 जेडएम 7385 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गई बाइक को दो व्यक्ति गांधी चौक रहली की ओर लेकर आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल गांधी चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गोलू पिता मान सिंह अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी सिकंदर बरखेड़ा और नीरज पिता धनिराम बंसल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गुंजोरा होना बताया। उन्होंने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। रहली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गई बाइक जब्त की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
Read full article on Bhaskar