Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

सागर शराबकांड पर मल्हारगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला फूंका, पुलिस से धक्का-मुक्की; राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 1 views
सागर शराबकांड पर मल्हारगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला फूंका, पुलिस से धक्का-मुक्की; राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में बुधवार को जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बस स्टैंड पर धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस बल और फायर फाइटर तैनात किए गए थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ ने बस स्टैंड पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां नायब तहसीलदार सौरभ जैन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जहरीली शराब मामले में कार्रवाई की मांग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शराब माफिया से गठजोड़ का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में फरवरी 2021 में हुई जहरीली शराब की घटना का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस ने बताया कि उस घटना में 14 लोगों की मौत हुई थी। कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और जहरीली शराब के मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भारी पुलिस बल तैनात रहा प्रदर्शन को देखते हुए बस स्टैंड के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीओपी पिंटू बघेल और पिपलिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुतला दहन रोकने के लिए फायर फाइटर भी तैनात किया गया था। इसके बावजूद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की के दौरान पुतला जला दिया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता लियाकत मेव, अजित कुमठ, नागूलाल चौहान, अरविंद सोनी, प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव विनोद पटेल, दिलीप मुंगड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव, सुभाष पाटीदार, किशोर उनियारा और भेरूपप्पू गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan