crime
सिंगरौली में दामाद ने सास की हत्या की:दूसरी शादी की थी, 35 लाख की जमीन नाम नहीं करने पर गला घोंटा
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को हुई एक महिला की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के दामाद राजेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 35 डिसमिल जमीन अपने नाम कराने के विवाद में अपनी सास भानमती यादव की गला घोंटकर हत्या की थी। यह घटना जरहा गांव की है। मृतका भानमती यादव (पति मथुरा यादव, उम्र करीब 52 साल) की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना 22 अगस्त को पुलिस को मिली थी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को हत्या का शक हुआ, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मृतका के पास जरहा गांव में लगभग 35 डिसमिल जमीन थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी दामाद इसी जमीन को अपने नाम करवाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी बेटी से किया था विवाह जांच में सामने आया कि आरोपी राजेंद्र प्रसाद यादव अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद साल 2025 में सास की बेटी सोनमती यादव के साथ रहने लगा था। मृतका भानमती लकवे का शिकार होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थीं। जमीन अपने नाम करने से मना करने पर आरोपी नाराज था। 22 अगस्त की सुबह उसने सास को अकेला पाकर गमछे से उनका गला घोंट दिया और फिर इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। अदालत में पेश कर भेजा जेल पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी से सख्त पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 24 अगस्त को गिरफ्तार करके हत्या में इस्तेमाल गमछा जब्त कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar