Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

संगठन सृजन अभियान के तहत बिसरख एवं दादरी में कांग्रेस की संयुक्त बैठकें आयोजित, कार्यकर्ताओं से की गई रायशुमारी।

📰 Facewarta 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक शेख मस्तान वली दोनों बैठकों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत आज जनपद गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बिसरख ब्लॉक एवं दादरी नगर व ब्लॉक क्षेत्र में संगठन सृजन संबंधी बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में संगठन के पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक रायशुमारी की गई। ब्लॉक बिसरख कांग्रेस कार्यालय, सादुल्लापुर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसरख के अध्यक्ष विजय नागर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी दादरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दादरी की संयुक्त संगठन सृजन बैठक रेलवे रोड, दादरी स्थित बालाजी फार्म पर आयोजित हुई। बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष दादरी तीरथराम वाल्मीकि एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मवीर सिंह द्वारा किया गया। संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक शेख मस्तान वली दोनों बैठकों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठकों की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। बैठकों में संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों, संगठन को बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक जिम्मेदारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव लिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव पर्यवेक्षक के समक्ष रखे। कांग्रेस पर्यवेक्षक शेख मस्तान वली ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। संगठन तभी मजबूत हो सकता है जब उसका आधार बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हों। इसलिए इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं की राय को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी देने का उद्देश्य केवल पदों का वितरण करना नहीं, बल्कि ऐसे समर्पित, संघर्षशील और जनता के बीच सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना है, जो कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच ले जा सकें। श्री मस्तान वली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और जनसेवा का इतिहास रहा है। आज आवश्यकता है कि संगठन को गांव, वार्ड, बूथ और ब्लॉक स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें, उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है और कांग्रेस नेतृत्व का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज को संगठनात्मक निर्णयों में उचित स्थान देना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आज बिसरख एवं दादरी में आयोजित बैठकों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली आधार उसका कार्यकर्ता है और संगठन सृजन अभियान के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है जो लंबे समय से जनता के बीच रहकर पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस संगठन को जिला, बूथ, ग्राम, वार्ड, ब्लॉक एवं नगर स्तर तक मजबूत और सक्रिय किया जाएगा। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही जनता के बीच संघर्ष कर रहे हैं और आने वाले समय में इस संघर्ष को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत होने वाली रायशुमारी को पूरी गंभीरता और लोकतांत्रिक भावना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक श्री शेख मस्तान वली के मार्गदर्शन में जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। बैठकों के अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठकों में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, विजय नागर, रन सिंह प्रधान, सरजीत सिंह, तीरथराम वाल्मीकि, धर्मवीर प्रधान, भगवती शर्मा, दुष्यंत नागर, किशन शर्मा, अशोक पंडित, गौतम अवाना, दिनेश। अवाना, राधा रानी, वसील अहमद, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, महकार तंवर, नीरज लोहिया, धर्म सिंह, पुनीत मावी, मेहरबान मालिक, नीतीश चौधरी, विपिन त्यागी, गीता देवी, नदीम प्रधान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, AICC एवं PCC सदस्य, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, नगर कांग्रेस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सादर
Read full article on Facewarta

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan