Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए
सहारनपुर के सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया। रविवार शाम चार बजे डीएम अरविंद कुमार चौहान और नकुड़ विधायक प्रतिनिधि विकेश चौधरी ने मिल परिसर में पूजा-अर्चना के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने मिल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे सत्र में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गन्ना खरीद से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रखी जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र किसानों की आर्थिक गतिविधियों से सीधे जुड़ा है। किसानों की मेहनत से तैयार गन्ना समय पर मिल तक पहुंचे और उन्हें अपनी उपज की उचित कीमत मिले, यह सुनिश्चित करना मिल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गन्ना तौल में किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। तौल की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखी जाए। डीएम ने मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिल का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जाए। पेराई के दौरान तकनीकी या अन्य किसी कारण से किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए मिल में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही गन्ना खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा, गन्ने की तौल और ढुलाई से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भी मिल प्रबंधन को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों का बकाया भुगतान समय से किया जाए। भुगतान में देरी होने से किसानों की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इसलिए इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि चीनी मिलों का सुचारू संचालन केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के श्रमिकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी और मिल प्रबंधन आपसी समन्वय बनाकर काम करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan