Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सहारनपुर में लगातार चोरी, व्यापारियों ने SSP से की मुलाकात:पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग, 15-20 घटनाओं से रोष

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 3 views
सहारनपुर में लगातार चोरी, व्यापारियों ने SSP से की मुलाकात:पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई की मांग, 15-20 घटनाओं से रोष
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर तीन बजे एसएसपी से मुलाकात की। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच से छह माह में क्षेत्र में करीब 15 से 20 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी के सामने रामपुर मनिहारान के व्यापारी गुरदीप पंवार की दुकान में हुई चोरी का मामला भी उठाया। व्यापार मंडल के अनुसार, 21 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे ईदगाह चौराहा स्थित 'किसान एग्री जनसेवा' दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा। उस समय दुकान पर गुरदीप पंवार के वृद्ध पिता मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान व्यक्ति दुकान से करीब 70 हजार रुपये नकद चुराकर फरार हो गया। व्यापारियों का कहना है कि यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है और फुटेज में आरोपी का चेहरा भी स्पष्ट दिख रहा है। व्यापारी ने थाना रामपुर मनिहारान पुलिस और डायल-112 पर भी घटना की सूचना दी थी। हालांकि, अपेक्षित कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने एसएसपी से जल्द गिरफ्तारी और नकदी बरामदगी की मांग की। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा ने कहा कि चोरी की घटनाओं से व्यापारी समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में बढ़ती चोरियों का एक प्रमुख कारण नशे का अवैध कारोबार है। राणा ने पुलिस प्रशासन से नशे के कारोबार की चेन तोड़ने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया, ताकि इससे जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। व्यापार मंडल ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी, चोरी की रकम बरामद करने तथा रामपुर मनिहारान में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नवीन गुप्ता, राजीव गोयल, दिव्य लोक त्यागी, अमित, नवीन प्रजापति, जोली प्रजापति, अमित मदान, अर्जुन राणा, दीपक त्यागी, पवन शर्मा और नवदीप राणा सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan