Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सहारनपुर में ट्रक ने ट्रैक्टर सवार मजदूर को मारी टक्कर...मौत:राणा स्टील के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ठीक कर रहे थे मजदूर, चार घायल, लेटर डालकर लौट रहे थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
सहारनपुर में ट्रक ने ट्रैक्टर सवार मजदूर को मारी टक्कर...मौत:राणा स्टील के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ठीक कर रहे थे मजदूर, चार घायल, लेटर डालकर लौट रहे थे
सहारनपुर में देहरादून रोड पर गुरुवार शाम राणा स्टील के पास अचानक हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को ठीक कर रहे मजदूरों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के पास खड़े मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। हादसा थाना जनकपुरी क्षेत्र में हुआ। बताया गया कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले मजदूर कुर्बान पुत्र इकबाल, शादाब, भूट्टू और एक अन्य कुर्बान सहारनपुर में लेटर का काम निपटाकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। राणा स्टील के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर में अचानक कुछ गड़बड़ी हो गई। इसके बाद मजदूरों ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा किया और उसे ठीक करने में जुट गए। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मजदूर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े। देहरादून रोड पर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को भी फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दो एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कुर्बान पुत्र इकबाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुर्बान, शादाब पुत्र इमरान और भूट्टू समेत घायल मजदूरों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan