Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा; हेलमेट नहीं पहना था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 4 views
सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा; हेलमेट नहीं पहना था
सहारनपुर की जनता रोड पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मढ़ तिराहे के पास बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जनकपुरी थाना क्षेत्र के खुर्द गांव निवासी अलबाब (24) पुत्र मोतशिम और शाहरुख (28) पुत्र फारूक के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे अलबाब और शाहरुख बाइक से जनता रोड होते हुए पुवारका की तरफ जा रहे थे। मढ़ तिराहे के पास उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। अलबाब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही शाहरुख को मृत घोषित किया हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को पुलिस और परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। शाहरुख शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, उसकी दो साल की बेटी है और महज आठ दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म की खुशी अभी परिवार ठीक से मना भी नहीं पाया था कि शाहरुख की मौत की खबर ने खुशियां मातम में बदल दीं। परिजनों ने नहीं दी तहरीर दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। कोतवाली देहात थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के संबंध में मृतकों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan