crime
सहारनपुरः दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आई बाइक; एक की मौत
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर मोहब्बेवाला के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की कार्रवाई की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। दुर्घटना की वास्तविक ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन