crime
सहरसा में सड़क से 2-3 फीट ऊंचा नाला बना:घर में गंदा पानी घुसने का डर, वार्ड पार्षद पर धमकी का आरोप
सहरसा नगर निगम के वार्ड 22/37 (मारूफगंज-बटराहा रोड) में नाला निर्माण में ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। सड़क से दो से तीन फीट ऊंचा नाला बनाने से एक महिला का घर नीचे हो गया है। इससे घर का मुख्य दरवाजा बंद होने की नौबत आ गई है। इसको लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलने पीड़ित परिवार पहुंचा। नगर आयुक्त के छुट्टी पर होने की वजह नगर निगम की मेयर बैन प्रिया से मुलाकात की। जंहा पीड़ित ने आपबीती बतायी और मेयर ने समाधान करने का आश्वासन दिया है व्यक्तिगत बदले के तहत झूठे मुकदमे की धमकी बारिश में नाले का गंदा पानी घर में घुसने की आशंका है। मारूफगंज रोड निवासी नीलम देवी (पति- स्व. प्रतीक कुमार सिंह) ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर समाधान मांगा है। नगर आयुक्त छुट्टी पर थे, लेकिन मेयर ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। नीलम देवी का आरोप है कि नाला निर्माण में तकनीकी नियमों का पालन नहीं किया गया। कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों के आगे नाले का स्तर नीचा रखा गया, जबकि उनके घर के सामने इसे बहुत ऊंचा कर दिया गया। विरोध करने पर स्थानीय वार्ड पार्षद ने उन्हें व्यक्तिगत बदले के तहत झूठे मुकदमे की धमकी दी है। निरीक्षण कर समाधान निकालने की बात पीड़िता ने कनीय अभियंता से जांच कराकर इस समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है। आवेदन में पीड़ित ने स्पष्ट किया कि वह विकास कार्य की विरोधी नहीं हैं। वह चाहती हैं कि प्रशासन ऐसा तकनीकी रास्ता निकाले जिससे नाला भी सुचारू रूप से बन जाए और उनका मकान भी सुरक्षित रहे। नगर निगम की मेयर बैन प्रिया ने कहा मामला मेरे संज्ञान में आया है। कल निरीक्षण कर इसका समाधान निकाला जाएगा।
Read full article on Bhaskar