Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार
CG Police Constable Promotion Case Update : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस में सीनियरिटी को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सभी कॉन्स्टेबल की निगाह फैसले पर लगी है। मामले में फाइनल सुनवाई 11 अगस्त को हुई। उम्मीद की जा रही है कि फैसला जल्द सार्वजनिक हो जाएगा। फैसले को लेकर 73 याचिकाकर्ता कॉन्स्टेबलों के वकील ने कहा कि निर्णय हमारे पक्ष में आने की पूरी उम्मीद है। कोर्ट ने लगाई थी कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर रोक करीब तीन महीने पहले (मई में) हाईकोर्ट ने प्रदेश में कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर रोक लगाकर याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद लगातार सुनवाई और दोनों पक्षों (याचिकाकर्ता और सरकार) के तर्क सुनने के बाद 11 अगस्त 2026 को फाइनल सुनवाई की और फैसला सुरक्षित कर लिया। उम्मीद है कि जल्द फैसला सामने आएगा। कोरबा के पुलिस आरक्षकों ने लगाई याचिका इस मामले में कोरबा जिले के 73 कॉन्स्टेबलों ने याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने पदोन्नति प्रक्रिया में कई खामियों का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि अनुरोध पर ट्रांसफर होकर आए आरक्षकों को वरीयता दी जा रही है, जबकि जिले में सीधी भर्ती से नियुक्त जवानों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। साथ ही ट्रांसफर हो कर आने वाले कॉन्स्टेबलों को वरीयता में सबसे नीचे रखना चाहिए। हाईकोर्ट ने भी माना था प्रोसेस में कमी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने भी प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया में कमियां होने की बात मानी थी। इसके बाद कोर्ट ने मई में हुई सुनवाई क दौरान कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर अंतरिम रोक लगाई थी। साथ ही राज्य सरकार से जवाब मांगा था। खबर अपडेट हो रही है....
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan