Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सुजानपुर में प्रवासी मजदूर की गिरने से मौत:साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, गोरखपुर से रोजी कमाने आया था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 2 views
सुजानपुर में प्रवासी मजदूर की गिरने से मौत:साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, गोरखपुर से रोजी कमाने आया था
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में रोजी-रोटी कमाने आए उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी मजदूर की अपने किराए के मकान में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मजदूर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सुजानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर पिछले कई वर्षों से सुजानपुर और आसपास के इलाकों में दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। बीते दिन वह अपने किराए के मकान में मौजूद था, जहां अचानक पैर फिसलने या अनियंत्रित होने के कारण वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर बेहद गंभीर और जानलेवा चोट लगी। घटना की भनक लगते ही मृतक के अन्य साथी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। वे लहूलुहान हालत में उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर ले गए। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने गहनता से जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है युवक सुजानपुर पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश (UP) के गोरखपुर जिले की चौरीचौरा (चोराचोरी) तहसील के अंतर्गत आते गांव नदुआ ज्ञानपार के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के गृह जिले गोरखपुर में उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। सुजानपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan