Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

स्कूल, अस्पताल-आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प:30 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश, नए निर्माण के लिए मार्च 2027 की डेडलाइन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
स्कूल, अस्पताल-आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प:30 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश, नए निर्माण के लिए मार्च 2027 की डेडलाइन
औरंगाबाद जिले में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, मरम्मत और नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को गति देने के लिए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। गुरुवार को बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष, उप मिशन सह विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी डीएम और संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि चिह्नित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। पहले से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत से संबंधित कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया। नई आधारभूत संरचनाओं और परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष फोकस रहेगा। सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी अभियान के तहत विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विभागवार सर्वेक्षण कराने और आवश्यकतानुसार कार्यों की पहचान करने का निर्देश दिया गया। इन परिसंपत्तियों की स्थिति का आकलन कर मरम्मत, अनुरक्षण, साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड और शौचालयों की मरम्मत और रखरखाव करने को कहा गया। जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त वर्ग-कक्ष और नए भवनों के निर्माण की कार्रवाई भी की जाएगी। इसी तरह स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मरम्मत, स्वच्छता और मरीजों के अनुकूल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों की स्थिति सुधारने के साथ वहां उपलब्ध जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। नियमित निरीक्षण और कायाकल्प पोर्टल पर अपडेट होगी प्रगति विकास आयुक्त ने लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवल कागजी रिपोर्ट के आधार पर कार्यों की प्रगति का आकलन नहीं किया जाए, बल्कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर स्थलों का निरीक्षण भी करें। इससे कार्यों की वास्तविक स्थिति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन का आकलन किया जा सकेगा। इसके अलावा कायाकल्प पोर्टल पर अभियान से संबंधित कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया गया। औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा ने बैठक में लिया हिस्सा बैठक में औरंगाबाद जिले से जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह और जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तिखार अहमद शामिल हुए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan