Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई:3 वाहन और 0.671 घन मीटर लकड़ी जब्त, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 2 views
सुकमा में सागौन तस्करी पर वन विभाग की कार्रवाई:3 वाहन और 0.671 घन मीटर लकड़ी जब्त, वन अधिनियम के तहत केस दर्ज
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा से लगे गोलापल्ली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। 22 अगस्त की रात दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर वन अमले ने 0.671 घन मीटर सागौन लकड़ी, एक टाटा मैजिक और दो बाइक जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पहली कार्रवाई गोलापल्ली के कंपार्टमेंट नंबर 876 में रात करीब 1 बजे हुई। वन अमले ने सीमा के पास जंगल की ओर से आ रहे टाटा मैजिक TS 04 UA 2436 को रोका। तलाशी में वाहन से सागौन के 5 लट्ठे और एक स्लीपर मिला। लकड़ी की मात्रा करीब 0.629 घन मीटर बताई गई है। वनकर्मियों को देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जब्त वाहन और लकड़ी को मरईगुड़ा वन कार्यालय में रखा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। दो बाइक से सागौन के स्लीपर जब्त दूसरी कार्रवाई रात करीब 12:30 बजे कंपार्टमेंट नंबर 842 में की गई। यहां वन अमले ने दो बाइकों से सागौन के स्लीपर ले जाते लोगों को पकड़ा। दोनों बाइक से कुल 0.042 घन मीटर सागौन बरामद हुआ। जब्त बाइक में एक बिना नंबर की होंडा शाइन और दूसरी AP20 M 3832 नंबर की प्लैटिना है। कार्रवाई के दौरान एक बाइक सवार जंगल की ओर भाग गया, जबकि दूसरे से पूछताछ की जा रही है। वन अधिनियम के तहत केस दर्ज दोनों कार्रवाइयों में वन विभाग ने कुल 0.671 घन मीटर सागौन और 3 वाहन जब्त किए हैं। संबंधित वन अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटा है। अधिकारियों के मुताबिक सीमा क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी रोकने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan