Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सीलिंग के नोटिस के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन:आनंद नगर में व्यापारियों ने रैली निकाली; कहा-कार्रवाई गलत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 1 views
सीलिंग के नोटिस के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन:आनंद नगर में व्यापारियों ने रैली निकाली; कहा-कार्रवाई गलत
आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चल रही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में रविवार को आनंद नगर में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकाली और कार्रवाई को गलत बताया। आनंद नगर चौराहे पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए। व्यापारियों ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और व्यापारियों के सामने उत्पन्न हो रही समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। इसके बाद व्यापारियों ने रैली निकालकर अपनी मांगों और विरोध को प्रभावी ढंग से सामने रखा। मास्टर प्लान लागू करें व्यापारियों ने मांग की कि भोपाल का मास्टर प्लान शीघ्र लागू किया जाए। वहीं, व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मिक्स्ड लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही व्यापारियों ने गुजरात की तर्ज पर ‘अनधिकृत विकास विधेयक-2022’ के माध्यम से नियमितीकरण की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग भी रखी। ताकि वर्षों से संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं उनसे जुड़े रोजगार पर संकट उत्पन्न न हो। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि व्यापार केवल एक दुकान या प्रतिष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यापारी के साथ-साथ कर्मचारी, उनके परिवार और अनेक लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में कार्रवाई से पहले व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान निकाला जाना आवश्यक है। दो घंटे बंद रखी दुकानें विरोध के चलते व्यापारियों ने दिन में दो घंटे अपनी दुकानें बंद रखी। इस मौके पर व्यापारियों ने आनंद नगर व्यापारी संगठन के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और संगठन का हौसला बढ़ाते हुए व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने शासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र संज्ञान लेते हुए ऐसी नीति बनाई जाए। जिससे न व्यापार बंद हो और न रोजगार प्रभावित हो, बल्कि शहर के नियोजित विकास के साथ व्यापारियों के हितों का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वे शहर के विकास और नियमों का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही वर्षों से व्यापार कर रहे लोगों की आजीविका एवं रोजगार को सुरक्षित रखने के लिए मास्टर प्लान, मिक्स्ड लैंड यूज अथवा नियमितीकरण की प्रभावी व्यवस्था जल्द लागू किए जाने की आवश्यकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan