Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

समस्तीपुर में गंडक में डूबने से बुजुर्ग की मौत:राखी में पत्नी के साथ ससुराल गए थे, नदी में नहाते वक्त पैर फिसला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
समस्तीपुर में गंडक में डूबने से बुजुर्ग की मौत:राखी में पत्नी के साथ ससुराल गए थे, नदी में नहाते वक्त पैर फिसला
समस्तीपुर में रविवार को गंडक नदी में डूबकर 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक माना रायटोल वार्ड-7 के रहने वाले नंदलाल साह हैं। जो पत्नी के साथ राखी के दिन ससुराल गए थे। पुलिस के अनुसार, नंदलाल साह रविवार को नहाने के लिए गंडक नदी में गए थे। नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब दो घंटे बाद उनका शव नदी से बरामद किया गया। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। नदी किनारे कपड़े मिले सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। मृतक के नाती गौतम कुमार ने बताया कि नंदलाल साह की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रक्षाबंधन के दिन वह अपनी पत्नी के साथ बोरिया गांव स्थित ससुराल गए थे। जब नंदलाल साह काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की और गंडक नदी के किनारे पहुंचे, जहां उनके कपड़े मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने नदी में उनकी खोजबीन शुरू की, जिसके लगभग दो घंटे बाद उनका शव मिला। जल्द मुआवजा दिया जाएगा विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गंडक नदी में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान जल्द करने की कोशिश होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan