Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया:भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया:भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। स्मृति ईरानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर मुसाफिरखाना में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के आवास पर जश्न मनाया गया।शाम पांच बजे भाजपा नेता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी का संगठन के प्रति समर्पण और अनुभव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने हरियाणा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की जिम्मेदारी मिलने पर स्मृति ईरानी को बधाई दी। अभिषेक प्रताप सिंह ने भरोसा जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी से स्मृति ईरानी का खास जुड़ाव रहा है और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत किया है। कार्यक्रम में डॉ. अभय, आशुतोष, आकाश, मंगल, अमन और अंकित सहित भाजयुमो के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan