Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

समता कॉलोनी और गीतांजली नगर में निगम की कार्रवाई:नक्शे के विपरीत बना हिस्सा तोड़ा, नोटिस के बाद चला बुलडोडर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 2 views
समता कॉलोनी और गीतांजली नगर में निगम की कार्रवाई:नक्शे के विपरीत बना हिस्सा तोड़ा, नोटिस के बाद चला बुलडोडर
रायपुर में भवन निर्माण के दौरान पास हुए नक्शे के उलट किए गए अतिरिक्त निर्माण पर नगर निगम ने दो अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। जोन-7 के समता कॉलोनी और जोन-3 के गीतांजलि नगर में नगर निवेश विभाग की टीम ने संबंधित भवन मालिकों को पहले नोटिस दिए। निर्माण नहीं हटाने पर मौके पर अभियान चलाकर अतिरिक्त हिस्से को तोड़ा गया। समता कॉलोनी में स्वीकृत नक्शे से ज्यादा निर्माण जोन-7 नगर निवेश विभाग ने समता कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन की जांच के दौरान स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया अतिरिक्त निर्माण पाया। निगम की ओर से संबंधित भवन मालिक को नियमानुसार नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी निर्माण नहीं हटाए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिरिक्त हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की। गीतांजलि नगर में फ्रंट एमओएस में बनाया था अतिरिक्त हिस्सा जोन-3 के गीतांजलि नगर में भी निर्माणाधीन आवासीय भवन पर कार्रवाई की गई। निगम के अनुसार शंकर नगर वार्ड-30 के इस भवन के लिए करीब 498 वर्गमीटर भूखंड पर भवन निर्माण की अनुमति ली गई थी। इसके बाद करीब 700 वर्गमीटर क्षेत्र में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण किया गया। इसमें फ्रंट एमओएस क्षेत्र में भी अतिरिक्त निर्माण किया गया था। इस मामले में भवन मालिक विशाल मेघानी और नीरज मेघानी को नगर निगम अधिनियम के तहत तीन नोटिस जारी किए गए थे। भवन मालिकों की ओर से राजीनामा के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन फ्रंट एमओएस क्षेत्र में किए गए अतिरिक्त निर्माण के मामले में नियमानुसार राजीनामा नहीं किया जा सकता था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan