Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सोन नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरे का संकेत, गढ़वा पुलिस ने संभाला मोर्चा

📰 गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय 🕐 1 min read 📅 September 1, 2026 👁 1 views
गढ़वा, 1 सितंबर। लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए गढ़वा पुलिस ने सोन नदी से सटे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को हरिहरपुर ओपी, केतार थाना एवं खरौंधी थाना के प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सोन नदी के किनारे स्थित विभिन्न संवेदनशील एवं नदी के नजदीकी क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सोन नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया। लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने, तेज जलधारा में प्रवेश नहीं करने तथा बच्चों को नदी के आसपास जाने से रोकने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के कारण नदी का जलस्तर और जलधारा कभी भी खतरनाक रूप ले सकती है। ऐसे में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। गढ़वा पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan