crime
सोनभद्र में विशेष अभियान: तीसरे दिन 33 वारंटी गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में लंबित गैर-जमानती और स्थायी वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को 33 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत अब तक कुल 73 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 27 से 29 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान में 28 अक्टूबर तक 36 वारंटी और चार वांछित अभियुक्तों समेत कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को करमा और शक्तिनगर थानों से तीन-तीन, अनपरा से दो, म्योरपुर से छह, पिपरी से एक, घोरावल से चार, ...
Read full article on Swatantra Prabhat