crime
सांप के डसने से 8 साल की बच्ची की मौत:खटिया पर सोते समय नाक पर काटा; रन्नौद के बामौरकलां गांव में रहती थी
शिवपुरी जिले के रन्नौद इलाके के बामौरकलां गांव में सांप के डसने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बामौरकलां की रहने वाली 8 साल की सृष्टि सोमवार रात अपने भाई, दो बहनों और मां-बाप के साथ सो रही थी। तभी एक जहरीला सांप वहां आ गया और बीच में सो रही सृष्टि की नाक पर काट लिया। सांप के काटते ही सृष्टि ने उसे हाथ से दूर फेंका और तुरंत घरवालों को जगाकर पूरी बात बताई। इलाज के दौरान तोड़ा दम घरवाले बिना देर किए बच्ची को रात में ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी रात 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में छाया मातम सृष्टि पढ़ाई करती थी। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। महज 8 साल की मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar