Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

सपा ने मनाई सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती:राकेश वर्मा बोले-सरदार के नाम का राजनीतिक लाभ उठा रही भाजपा, उनके विपरीत है काम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
सपा ने मनाई सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती:राकेश वर्मा बोले-सरदार के नाम का राजनीतिक लाभ उठा रही भाजपा, उनके विपरीत है काम
शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महान समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद् आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने की, संचालन केके पटेल ने किया। वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव किसान आंदोलनों से निकले संघर्षशील नेता थे। दोनों महापुरुषों ने समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल के नाम का राजनीतिक लाभ तो उठा रही है, लेकिन उनके विचारों और सपनों के विपरीत काम कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं, बुजुर्ग, गरीब, शोषित, पीड़ित, पिछड़े, वंचित और दलित सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता के साथ अन्याय हो रहा है और लोग उम्मीद भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के विचारों एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयसिंह यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला महासचिव बख्तियार खान,स्वामीनाथ वर्मा,एजाज अहमद,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, हाजी फिरोज खान गब्बर, अनिमेष प्रताप सिंह (राहुल),पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा,चौधरी लोटन राम निषाद,मो0 असलम सईद, रामसागर वर्मा, राजेश पटेल, रक्षाराम यादव, सूर्यकांत पांडेय, बाबूराम गौड़, छोटेलाल यादव,हलीम पप्पू, राम अचल यादव, बलराम मौर्या सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, आकिब खान, चंदन सिंह यादव, ओपी पासवान, चंद्रभान वर्मा,दिवाकर कनौजिया,राम बहादुर यादव,वसी हैदर गुड्डू,ललित यादव, अंसार अहमद, दीदार अब्बास, महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद्र यादव, अजय वर्मा राजू, श्रेया वर्मा,रामनारायण वर्मा, आशीष वर्मा, लड्डूलाल यादव, जगन्नाथ यादव, आशीष वर्मा, रामनारायण वर्मा,श्री प्रकाश वर्मा, अमृतलाल वर्मा, जगजीवन पटेल,जगन्नाथ पाल, सरोज यादव, पूजा वर्मा,कुमार नाथ यादव (सोनू), अखिलेश वर्मा, प्रेम नारायण यादव, ज्यामी चौधरी, रोहित यादव भल्लू,पवन वर्मा, शिवम पटेल, शिवम् यादव, सुशील यादव पार्टी के जिला एवं महानगर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan