top
सपा युवजन सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा पत्र:SIR और ECINET में अनियमितता का आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका की जांच कराने की मांग
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर के महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अर्पित त्रिवेदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ECINET/मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए और बिना उचित कारण किसी मतदाता का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने SIR और मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन की डिजिटल प्रक्रिया में सामने आई कथित विसंगतियों और पारदर्शिता से जुड़े आरोपो की जांच की मांग रखी। रिकॉर्ड और सत्यापन प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल ज्ञापन में मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियों, सत्यापन संबंधी नोटिस और डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों का किया गया। अर्पित त्रिवेदी ने मांग की कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से संचालित की जाए। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका की भी जांच कराने और उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। इस दौरान पिंटू ठाकुर, दीपा यादव, विकास वर्मा, मुकेश गुप्ता, केशव यादव, संगीता देवी, बाबू अली, प्रवीण मिश्रा, सुकांत शर्मा, आदित्य सिंह, मनीष यादव, राहुल यादव, सुधांशु पटेल, मो. कासिद और शिवम खन्ना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar