Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सुपौल में दुर्गा पूजा समिति के सचिव बने जगरनाथ कामत:जय प्रकाश साह अध्यक्ष और अनूप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
सुपौल में दुर्गा पूजा समिति के सचिव बने जगरनाथ कामत:जय प्रकाश साह अध्यक्ष और अनूप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए
सुपौल के निर्मली नगर के मेन रोड स्थित दुर्गा पूजा समिति निर्मली की बैठक रविवार की शाम हरेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया। इसमें जय प्रकाश साह को अध्यक्ष, जगरनाथ कामत को सचिव और अनूप कुमार सिंह उर्फ टुन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा भी सदस्यों और उपस्थित लोगों के समक्ष रखा गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। समिति के गठन के बाद सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। नवनिर्वाचित सचिव जगरनाथ कामत ने कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में किया जाएगा। पूजा के साथ मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा समिति की ओर से पांच दर्जन से अधिक वोलेंटियर बनाए जाएंगे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में वोलेंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी वोलेंटियर के साथ पूजा समिति के सदस्यों को भी पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों की पहचान आसानी से हो सके। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूजा आयोजन को लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन में सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर विनय महथा, रामनाथ चौधरी, संतोष गराय, विनीत कुमार, नीतीश राणा, विष्णु देव महतो, लाल झा, नारायण दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan