Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी से महादेव नेटवर्क में भूचाल, करीबियों ने बदले अपने पाले!

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 November 3, 2026 👁 3 views
सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी से महादेव नेटवर्क में भूचाल, करीबियों ने बदले अपने पाले!
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। ओमान से भारत लाए जाने के बाद सोमवार को उसे दिल्ली की अदालत में पेश किया गया। यहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई को सौरभ की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी है। अब सीबीआई उसे मंगलवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। CBI और ED की जांच के घेरे में सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े कथित अवैध कारोबार में सौरभ चंद्राकर प्रमुख आरोपियों में शामिल है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं। सीबीआई ने उसके खिलाफ दो मामलों में चार्जशीट भी दाखिल कर रखी है। वहीं, ईडी कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेनदेन और अवैध कमाई के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। दिल्ली कोर्ट में रिमांड को लेकर हुई बहस सौरभ चंद्राकर की पेशी के दौरान बचाव पक्ष ने सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड की मांग का विरोध किया। उसके वकील ने दलील दी कि सौरभ को ईडी के मामले में प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत भारत लाया गया है, ऐसे में सीबीआई की ओर से ट्रांजिट रिमांड मांगने की कानूनी वैधता पर सवाल उठता है। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। गिरफ्तारी के बाद महादेव नेटवर्क में बंटवारे की चर्चा सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद महादेव सट्टा एप से जुड़े कथित नेटवर्क में हलचल तेज होने की खबरें हैं। चर्चा है कि रवि उप्पल समेत कुछ कारोबारी साझेदारों ने सौरभ से दूरी बना ली है। वहीं, अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल और शुभम सोनी के भी रवि उप्पल के साथ जाने की बातें सामने आई हैं। हालांकि, साझेदारों के बीच कथित विवाद, नेटवर्क के बंटवारे और संपत्ति को लेकर चल रही चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब रायपुर में खुलेगा पूछताछ और कार्रवाई का अगला मोर्चा दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद सीबीआई सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत में पेश करेगी। इसके बाद जांच एजेंसी मामले से जुड़े तथ्यों, कथित आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की भूमिका को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया बढ़ाएगी। महादेव सट्टा एप मामले में सौरभ की भारत वापसी को जांच एजेंसियों के लिए अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सबकी नजर रायपुर कोर्ट में होने वाली पेशी और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan