Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

“सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी, सुरक्षित नागरिक—भयमुक्त देवरिया हमारी प्राथमिकता”

📰 Kmb News 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
“सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी, सुरक्षित नागरिक—भयमुक्त देवरिया हमारी प्राथमिकता” केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद में आमजन की सुरक्षा, पुलिस के प्रति विश्वास एवं महिला/बालिका सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में गुड मॉर्निंग एवं एंटी रोमियो चेकिंग”* अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों एवं विद्यालयों, प्रमुख मंदिरों, शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया। अभियान के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सुबह भ्रमणशील रहकर पार्कों, स्टेडियमों एवं सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद किया गया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही प्रमुख पार्कों एवं मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए । जनपदीय पुलिस द्वारा बुजुर्गों से आत्मीय संवाद, मिला सुरक्षा का भरोसा जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग एवं जन-संवाद अभियान चलाते हुए बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद किया गया। उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव सहायता, सम्मान एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्ग नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बल मिला। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को आवश्यक हिदायत दी गई तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालय एवं कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। जनसंवाद और सतर्कता से मजबूत हो रहा पुलिस-जन विश्वास “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित न रहकर पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं एवं बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास देखने को मिला।
Read full article on Kmb News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan