crime
सर्राफा दुकान में चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार:एटा में तिजोरी ग्राइंडर से काटकर चुराए थे जेवरात, दो साथी अंधेरे का फायदा फरार
एटा पुलिस ने सर्राफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने दुकान का शटर और तिजोरी ग्राइंडर से काटकर जेवरात चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से गैरकानूनी हथियार और चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं। उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 9 सितंबर की रात सर्राफा दुकान में हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर की रात गणेशपुर निवासी प्रमोद कुमार की पटना गांव स्थित सर्राफा दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान का शटर और तिजोरी ग्राइंडर से काटकर अंदर रखे जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले में 10 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जलेसर की निगरानी में पुलिस टीमें गठित की गईं। CCTV फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच जलेसर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम और सर्विलांस टीम प्रभारी सुनील लांबा के नेतृत्व में टीमों ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। बिजली घर के पास से आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने पटना गांव के बिजली घर के पास बंद पड़े वन विभाग के गेस्ट हाउस के गेट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुण चौहान (28) पुत्र भीकम सिंह निवासी महीपुरा, थाना नारखी, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से चोरी के जेवरात और गैरकानूनी हथियार बरामद किया गया। दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागे पुलिस के अनुसार, अरुण चौहान के साथ उसके साथी रजत यादव और कपिल यादव भी मौजूद थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। रजत यादव पुत्र भूपेंद्र सिंह और कपिल यादव पुत्र वीरपाल, दोनों जलेसर थाना क्षेत्र के कुसेत गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस की टीमें दोनों फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
Read full article on Bhaskar