top
सूरत : BIS ने इंडियन स्टैंडर्ड के विकास और समीक्षा के लिए MANTRA को किया आमंत्रित
सूरत, 28 अक्टूबर: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की सूरत शाखा ने मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA), सूरत को HDPE नेटिंग और मच्छरदानी के लिए भारतीय मानकों के विकास एवं समीक्षा पर तकनीकी सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया। 27 अक्टूबर को आयोजित ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम में MANTRA के पांच वैज्ञानिकों ने हिस्सा लेकर संबंधित उत्पादों के गुणवत्ता मानकों, परीक्षण प्रक्रियाओं और प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ‘टेक्सटाइल्स—हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन (HDPE) नेटिंग और मच्छरदानी—स्पेसिफिकेशन (दूसरा संशोधन)’ विषय के तहत भारतीय मानक के विभिन्न प्रावधानों, गुणवत्ता मानदंडों और परीक्षण विधियों पर तकनीकी चर्चा की गई। ...
Read full article on Loktej