top
सूरत : उधना स्टेशन पर देश का सबसे बड़ा पैसेंजर होल्डिंग एरिया तैयार, एक साथ 15 हजार यात्री कर सकेंगे इंतजार
सूरत। दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम रेलवे ने सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर देश का सबसे बड़ा पैसेंजर होल्डिंग एरिया (पैसेंजर सुविधा सेंटर) तैयार किया है। करीब 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बने इस सेंटर में एक बार में 10 हजार से 15 हजार यात्रियों के बैठने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। रेलवे के अनुसार, इसे 1 नवंबर से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान प्लेटफॉर्म और स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ तथा अव्यवस्था को रोकना ...
Read full article on Loktej