crime
सार्वजनिक जगहों पर उत्पात करने वालों पर कार्रवाई:शिवपुरी में 13 गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल
शिवपुरी शहर के पार्कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात कर लोगों में भय का माहौल बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति और नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों को ऐसे स्थानों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 21 अगस्त को पुलिस को जेल के पास बड़ौदी, कमलागंज, गांधी पार्क, लालमाटी और पुराने रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों के उत्पात मचाने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इन स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर 13 लोग उत्पात करते मिले। इससे वहां मौजूद लोगों में भय का माहौल बन रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इन 13 लोगों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार लोगों में राशिद (24), शनि जाटव (26), राजू जाटव (30), मोहन कुशवाह (35), रवि धाकड़ (30), सूरज (22), दीपक (32), विजय जाटव (40), देवेन्द्र (32), दिलीप जाटव (30), आदित्य जाटव (18), मनोज शाक्य (22) और धर्मेन्द्र राठौर (35) शामिल हैं। सभी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 128 से 140/26 के तहत धारा 170 और 126/135(3) बीएनएसएस में कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी जारी कोतवाली पुलिस ने बताया कि पार्कों, मुख्य चौराहों और आम लोगों के आने-जाने वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उनि. सुमित शर्मा, प्र.आर. गजेन्द्र परिहार, बाबूलाल, विपिन भदौरिया, हरीकृष्ण यादव, भगवत चतुर्वेदी और अवतार सिंह की विशेष भूमिका रही।
Read full article on Bhaskar