Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सरिया का भारी बंडल गिरने से क्रेन हेल्पर की मौत:पनकी धाम स्टेशन पर मालगाड़ी से उतारा जा रहा था सरिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 4 views
सरिया का भारी बंडल गिरने से क्रेन हेल्पर की मौत:पनकी धाम स्टेशन पर मालगाड़ी से उतारा जा रहा था सरिया
कानपुर के पनकी धाम स्टेशन के पास शुक्रवार को मालगाड़ी से सरिया उतारते समय हादसा हो गया। क्रेन से सरिया के बंडल उतारे जा रहे थे। इसी दौरान एक भारी बंडल अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से क्रेन का 19 वर्षीय हेल्पर अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरदोई के पाली निवासी अमन कुमार पनकी में एसआर क्रेन पर हेल्पर का काम करता था। शुक्रवार को पनकी धाम स्टेशन के पास मालगाड़ी खड़ी थी। क्रेन से मालगाड़ी से सरिया के बंडल उतारे जा रहे थे। इसी दौरान एक बंडल अचानक नीचे गिर गया और अमन उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने अमन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर अमन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की अमन के भाई अमित कुमार ने बताया कि वह परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने हादसे की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्रेन मालिक संदीप भदौरिया ने घटना को दुखद बताते हुए इसे हादसा बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan