crime
सीरिया की डॉक्टर से सोशल पर दोस्ती पड़ी भारी:युद्ध का बोल इंडिया शिफ्ट होने की बात कही, रिटायर्ड प्रिंसिपल से की 6.11 लाख की ठगी
सोशल मीडिया पर सीरिया की एक डॉक्टर से दोस्ती करना रिटायर्ड प्रिंसिपल को भारी पड़ गया। महिला ने युद्ध की बात कहते हुए इंडिया आने की बात कही और दिल्ली में कस्टम द्वारा रोके जाने का जाल बिछाकर उनसे लाखों रुपए ठग लिए। शिकायत पर आजाद नगर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। अब पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबर की डिटेल निकाल रही है। आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक शनिवार को शाहिन नगर में रहने वाले डॉ.अयाज कुरैशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वे एक रिटायर्ड प्रिंसिपल है। जिनके साथ 6 लाख 11 हजार रुपए की ठगी हुई है। टीआई के मुताबिक डॉ.अयाज कुरैशी की 1 मई 2026 को फेसबुक पर सीरिया की डॉ.आयशा खान से दोस्ती हुई। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद उनके बीच बातचीत होती रही। महिला ने बताया कि वह सिरिया में रहती है और डॉक्टर है। आयशा ने सिरिया में युद्ध होने और इंडिया शिफ्ट होने की बात कहीं। कुछ दिनों उसने बताया कि वह दिल्ली आ गई है, लेकिन मेडिकल इक्यूपमेंट्स व अन्य सामान कस्टम ने पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती, शुरू हुआ ठगी का खेल सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद इस तरह महिला ने ठगी का जाल बिछाया और फरियादी को उस जाल में फंसाया। इस बीच बदमाशों ने फरियादी से कस्टम अधिकारी और आरबीआई अधिकारी बनकर बात की और महिला का सामान जब्त होने की कहानी बताई। इसके बाद सामान छुड़ाने के लिए पैसों की डिमांड करने लगे। जिसके बाद बदमाशों ने अलग-अलग कर फरियादी से 6 लाख 11 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में जब उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है, इस पर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल में की, जिसके बाद मामला आजाद नगर थाने पहुंचा। शनिवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले में टीआई भदौरिया का कहना है कि फरियादी से मिले बैंक खाते और नंबरों की साइबर के माध्यम से डिटेल निकलवाई जा रही है। आरोपियों द्वारा 25 हजार, 49 हजार, 47 हजार और 4 लाख 90 हजार इस पर प्रकार 6 लाख 11 हजार रुपए की ठगी कर दी। आरोपियों द्वारा जब बार-बार पैसों की डिमांड की जा रही थी, तो उन्हें समझ आ गया था कि उनके साथ ठगी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar