environment
सासन पावर के एश डाइक में सुधार के निर्देश:31 दिसंबर तक काम पूरा करना होगा; 50 लाख की बैंक गारंटी जमा करने के आदेश
सिंगरौली में सासन पावर लिमिटेड के एश डाइक को लेकर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने कंपनी को सुधार के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल की रिपोर्ट के बाद गठित विशेषज्ञ समिति की तकनीकी जांच के आधार पर ये निर्देश जारी किए गए। कंपनी को एश डाइक की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े सभी काम 31 दिसंबर 2026 तक पूरे करने होंगे। इसके साथ ही 50 लाख रुपए की बैंक गारंटी जमा करने का आदेश दिया गया है। बारिश में टूट गया था एश डाइक का बाहरी हिस्सा कलेक्टर की रिपोर्ट में बताया गया था कि बारिश के दौरान एश डाइक का बाहरी हिस्सा टूट गया था। इससे फ्लाई-ऐश आसपास के खेतों तक पहुंच गई थी। इसके बाद MPPCB ने मामले की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई थी। 3-4 सितंबर को समिति ने किया निरीक्षण विशेषज्ञ समिति ने 3 और 4 सितंबर 2026 को एश डाइक का मौके पर निरीक्षण किया। समिति की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने कंपनी को एश डाइक की सुरक्षा और मजबूती के लिए जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से की डिजाइन के अनुसार मरम्मत बोर्ड ने क्षतिग्रस्त एम्बैंकमेंट की तय डिजाइन के अनुसार मरम्मत और उसकी सही तरीके से कॉम्पैक्टिंग करने को कहा है। डाउनस्ट्रीम स्लोप की ग्रेडिंग और कटाव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। दरार और कटाव वाले हिस्सों की होगी जांच एश डाइक में मौजूद दरारों और कटाव वाले हिस्सों को ठीक करना होगा। साथ ही जियोटेक्निकल असेसमेंट और एश डाइक की स्थिरता का विश्लेषण भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए टो-ड्रेन और गैबियन वॉल बनाने को कहा गया है। जरूरी जगहों पर सीसीटीवी और ऑटोमेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश हैं। पाईजोमीटर से पानी के दबाव और जल स्तर की निगरानी के साथ सेटलमेंट और डिफॉर्मेशन की भी निगरानी करनी होगी। मरम्मत के बाद ही दोबारा शुरू होगा फ्लाई-ऐश निपटान आदेश के मुताबिक, एश डाइक के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और सक्षम अधिकारी के सत्यापन के बाद ही Lagoon-1 में फ्लाई-ऐश स्लरी का निपटान दोबारा शुरू किया जा सकेगा। इससे एश डाइक की तकनीकी सुरक्षा और आसपास के ग्रामीण इलाकों की निगरानी पर जोर रहेगा।
Read full article on Bhaskar