Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सांसद जगदंबिका पाल ने मरीजों को बांटी मिठाई:पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, लोगों से दीये जलाने की अपील

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
सांसद जगदंबिका पाल ने मरीजों को बांटी मिठाई:पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, लोगों से दीये जलाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में कई सेवा कार्यक्रम होंगे। सांसद ने लोगों से विकसित भारत और विकसित सिद्धार्थनगर बनाने के लिए लगातार काम करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए लोगों से अपने घरों में आशीर्वाद का दीप जलाने को भी कहा। गुरुवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने रक्तदान करने वालों का आभार जताया और उन्हें महादानी बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का जरिया है। खून की कमी से किसी की मौत न हो, इसके लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 12 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या का जिक्र किया। बताया कि साल 2014 से पहले प्रदेश में 36 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 84 हो गए हैं। कार्यक्रम में कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय से देश की सेवा कर रहे हैं और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लोगों से उनके संकल्प को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में सेवा का संकल्प लिया है। एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि विकासखंडों में शिविर लगाकर योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। इस दौरान सांसद, विधायक, जिला पंचायत प्रशासक शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे समेत अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan