Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सांसद ने 7 घंटे कानपुर की सड़कों की देखी हालत:कार्य की धीमी गति देख अफसरों को फटकारा, बोले- नवरात्र से पहले पूरा कराएं काम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 2 views
सांसद ने 7 घंटे कानपुर की सड़कों की देखी हालत:कार्य की धीमी गति देख अफसरों को फटकारा, बोले- नवरात्र से पहले पूरा कराएं काम
नवरात्रि से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम, जलकल और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम ग्रिड के तहत चल रहे सड़क निर्माण, पैचवर्क और सीवर कार्यों की मौके पर स्थिति देखी। करीब 7 घंटे तक शहर की सड़कों पर रमेश अवस्थी ने निरीक्षण किया। कई जगह काम की धीमी प्रगति पर सांसद ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। देखिए 3 तस्वीरें स्वरूप नगर और एक्सप्रेस रोड पर पैचवर्क देखा सांसद ने सबसे पहले स्वरूप नगर और एक्सप्रेस रोड पर चल रहे पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द पैचवर्क पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण या मरम्मत के नाम पर किसी मार्ग को लंबे समय तक अव्यवस्थित छोड़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। मॉर्बल मार्केट की सड़क पैदल देखी इसके बाद सांसद ने किदवई नगर स्थित मॉर्बल मार्केट वाली सड़क का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। सांसद ने सड़क की स्थिति, निर्माण की रफ्तार और लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, "कुछ भी करिए, लेकिन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करिए। जनता को लंबे समय तक परेशानी में नहीं रखा जा सकता।" साकेत नगर और कर्रही में भी निर्माण कार्य देखा सांसद ने साकेत नगर और कर्राही क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, तय समयसीमा और मौके पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो। सभी काम निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराए जाएं। जरीब चौकी पर सीवर कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी निरीक्षण के दौरान सांसद ने जरीब चौकी चौराहे पर चल रहे सीवर कार्य का भी जायजा लिया। यहां काम की धीमी गति देखकर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जरीब चौकी जैसे व्यस्त चौराहे और प्रमुख मार्ग पर लंबे समय तक सीवर कार्य चलने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कार्य को चरणबद्ध तरीके से तेजी से पूरा करने और यातायात व्यवस्था को प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। नवरात्रि को देखते हुए प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता सांसद ने अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रमुख निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जहां काम धीमा है, वहां अतिरिक्त संसाधन लगाकर समयसीमा के भीतर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। ये रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत नगर निगम, जलकल और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सांसद को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और निर्धारित समय में काम पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, वत्सेय त्रिपाठी, पार्षद विकास जायसवाल, विनीत दुबे, अखिलेश अवस्थी, संजय पासवान, सुनील कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan