Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

सीतामढ़ी पहुंचे तेजस्वी यादव:शफीक खान की कब्र पर चादरपोशी की; दिवंगत राजद नेता के परिजनों से भी मिले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
सीतामढ़ी पहुंचे तेजस्वी यादव:शफीक खान की कब्र पर चादरपोशी की; दिवंगत राजद नेता के परिजनों से भी मिले
सीतामढ़ी में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने मेहसौल स्थित कब्रिस्तान में राजद के दिवंगत प्रदेश उपाध्यक्ष शफीक खान की कब्र पर चादरपोशी कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। शफीक खान के परिवार से मिले तेजस्वी शफीक खान राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के साथ सीतामढ़ी में पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक था। उनके बेटे मोहम्मद जलालुद्दीन खान भी राजद से जुड़े हैं। वे पार्टी में प्रदेश स्तर पर प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने शफीक खान के परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। पूर्व प्रखंड प्रमुख मधु देवी के निधन पर जताया शोक शफीक खान के परिजनों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव डुमरा स्थित युवा राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रौशन यादव के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने रौशन यादव और उनके पिता प्रोफेसर रास नारायण यादव से मुलाकात की। रौशन यादव की मां मधु देवी सुरसंड की पूर्व प्रखंड प्रमुख थीं। कुछ महीने पहले उनका निधन हो गया था। तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। सड़क मार्ग से पटना से पहुंचे सीतामढ़ी तेजस्वी यादव पटना से सड़क मार्ग के जरिए सीतामढ़ी पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व विधायक मुकेश कुमार यादव, सुनील कुशवाहा, मुन्ना यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan