crime
सीतापुर में ट्रक में लगी आग, दो लोग झुलसे:बिल्डिंग की दुकान पर काम के दौरान चिंगारी से ट्रक का आधा हिस्सा जला
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर परसेहरामाल में गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे एक ट्रक में आग लग गई। बिल्डिंग की दुकान पर काम के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। हादसे में बिल्डिंग मैकेनिक मनोज यादव और हसीब गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए ओयल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आग से ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा जलकर राख हो गया। काम के दौरान ट्रक में लगी आग जानकारी के अनुसार, सेमरीभान निवासी अतह उल्ला परसेहरामाल स्थित बिल्डिंग की दुकान पर अपने ट्रक में काम करा रहे थे। इसी दौरान काम करते समय निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। शुरुआत में किसी को आग के इतना विकराल रूप लेने का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेजी से उठने लगीं। आग की चपेट में आने से बिल्डिंग मैकेनिक मनोज यादव और ट्रक मालिक के घर का सदस्य हसीब गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ट्रक में आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था। हादसे में झुलसे दोनों लोगों को तत्काल ओयल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हाईवे पर एक घंटे तक बनी रही अफरा-तफरी घटना के कारण सीतापुर-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ट्रक मालिक के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी रही।
Read full article on Bhaskar