Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सिद्धार्थनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी पूरी:15 सितंबर को जोगिया उदयपुर तिराहे पर होगा स्वागत, मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में जुटेंगे नेता और कार्यकर्ता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 2 views
सिद्धार्थनगर में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी पूरी:15 सितंबर को जोगिया उदयपुर तिराहे पर होगा स्वागत, मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में जुटेंगे नेता और कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के 15 सितंबर को सिद्धार्थनगर आगमन को लेकर शोहरतगढ़ कैंप कार्यालय पर तैयारी बैठक हुई। बैठक में उनके स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील बैठक में सुबह जोगिया उदयपुर तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का निर्णय लिया गया। इसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों, नेताओं, जोनल और सेक्टर प्रभारियों से शामिल होने की अपील की गई। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का सिद्धार्थनगर आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव में शोहरतगढ़ सीट पर सपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प भी लिया गया। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ गोपाल फौजी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग हरिनाथ यादव, जोनल प्रभारी राकेश दूबे, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा अजय चौरसिया समेत कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan