Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सड़क बनी तालाब, पानी में स्कूल जाते बच्चे:वीडियो आया सामने, एसडीएम ने बीडीओ को रास्ता सही कराने के दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
सड़क बनी तालाब, पानी में स्कूल जाते बच्चे:वीडियो आया सामने, एसडीएम ने बीडीओ को रास्ता सही कराने के दिए निर्देश
हरदोई के मल्लावां ब्लॉक में बारिश के बाद शाहपुर पवार बाजार से शिरसैया मार्ग पानी में डूब गया है। यह सड़क तालाब में बदल गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे घुटनों तक भरे गंदे पानी से अपनी साइकिल खींचकर स्कूल जाते दिख रहे हैं। बताया गया कि यह वीडियो बृहस्पतिवार दोपहर का है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसडीएम ने बीडीओ को रास्ता सही करने के निर्देश दिए हैं। गहरे पानी और गड्ढों के कारण बच्चों के फिसलने, चोट लगने और किताबें खराब होने का डर बना है। रास्ता खराब होने से सुबह स्कूल जाने और दोपहर को घर लौटने के समय बच्चों और उनके माता-पिता को किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। मरीजों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकलने का कोई पक्का इंतजाम नहीं है। इस वजह से हर साल बारिश में उन्हें ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। खराब रास्ते के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। साथ ही, आम लोगों और मरीजों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस समस्या से नाराज स्थानीय निवासी संतराम, राज कुमार, संतोष, मनोज तिवारी, भैया लाल और सर्वेश ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत और पक्की नाली बनवाने की मांग की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप-जिलाधिकारी (SDM) एन. राम ने बताया कि खंड विकास अधिकारी (BDO) को मौके पर जाकर पानी निकालने और रास्ता सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद बच्चों का यह मुश्किल सफर कब तक आसान हो पाता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan