Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सीढ़ी तोड़ने के विरोध पर दलित महिला से अभद्रता का आरोप, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी

📰 Kmb News 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
सीढ़ी तोड़ने के विरोध पर दलित महिला से अभद्रता का आरोप, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी केएमबी खुर्शीद अहमद अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट की धमकी देने और गंभीर रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार निर्मला देवी पत्नी राजेश कुमार, निवासी ग्राम पुर हरिलाल तिवारी, मजरा पलिया पश्चिम, थाना कमरौली, तहसील मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी का आरोप है कि उनके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं और वह छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। महिला का आरोप है कि 12 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अवधेश द्विवेदी पुत्र रामशंकर द्विवेदी वहां पहुंचे और आने-जाने के लिए बनाई गई सीढ़ी को कथित तौर पर जबरन तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, बाद में उनके परिवार की एक महिला सदस्य भी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर धमकाया गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर वापस लौटकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करने और उसे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी।पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने तथा बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Read full article on Kmb News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan