politics
सेवा संकल्प अभियान में सांसद वीडी राम ने किया रक्तदान, मरीजों में बांटे फल
गढ़वा/ मेदिनीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने आईएमए हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाला पुनीत कार्य बताया। इसके बाद सांसद श्रीराम ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया। शाम को कोयल रिवर फ्रंट स्थित गंगा आरती घाट पर भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय