top
सवाई माधोपुर : रेलवे पुलिस चौकी का आरक्षक 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत पर 25 अगस्त को मांग का गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी आरक्षक मोहम्मद नदीम कुरेशी ने परिवादी को मुल्जिम नहीं बनाने की एवज में पहले 80 हजार और बाद में बातचीत के दौरान 70 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति जताई। सोमवार को आरोपी रिश्वत की रकम लेने परिवादी के घर पहुंचा, जहां एसीबी टीम ने घेराबंदी कर उसे 70 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद कर ली है।
Read full article on Khas Khabar