Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सीवान रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले इंटेंसिव इन्वेस्टीगेशन:RPF और GRP ने श्वान रैंबो के साथ की निगरानी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 3 views
सीवान रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पहले इंटेंसिव इन्वेस्टीगेशन:RPF और GRP ने श्वान रैंबो के साथ की निगरानी
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीवान रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ पोस्ट सीवान और जीआरपी सीवान की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों के साथ ट्रेनों में भी विस्फोटक पदार्थों की जांच की गई। सुरक्षा जांच में आरपीएफ का प्रशिक्षित श्वान रैंबो भी शामिल रहा, जिसने स्टेशन के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और जांच में अहम भूमिका निभाई। प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट सीवान के आदेशानुसार पाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया। बारीकी से की गई निगरानी टीम में आरपीएफ पोस्ट सीवान के हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा और हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार दीक्षित के साथ जीआरपी के सउनि विनोद कुमार यादव और कांस्टेबल लालमन राम शामिल रहे। टीम के साथ श्वान रैंबो को भी लगाया गया। संयुक्त टीम ने सबसे पहले स्टेशन के पार्सल घर और बुकिंग हॉल की जांच की। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म पर भी बारीकी से निगरानी की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए टीम ने यात्रियों और सामान पर विशेष नजर रखी। लावारिस या संदिग्ध वस्तु को नहीं छूने की अपील इसके अलावा स्टेशन पर आने-जाने वाली कई ट्रेनों की भी जांच की गई। टीम ने गाड़ी संख्या 15565, 14604, 14673, 02563, 13020 और 15110 में भी विस्फोटक पदार्थ की जांच कराई। श्वान रैंबो की मदद से ट्रेन के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। जांच के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल घर, बुकिंग हॉल तथा संबंधित ट्रेनों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। सभी स्थान सामान्य पाए गए। निगरानी का संदेश यात्रियों तक पहुंचा स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह की जांच लगातार की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तत्काल सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दें। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और निगरानी का संदेश भी यात्रियों तक पहुंचा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan