Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

स्वरा भास्कर के जौहर पर बयान से मुजफ्फरनगर में विरोध:राजपूत संगठनों ने जताई नाराजगी, कानूनी कार्रवाई और माफी की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
स्वरा भास्कर के जौहर पर बयान से मुजफ्फरनगर में विरोध:राजपूत संगठनों ने जताई नाराजगी, कानूनी कार्रवाई और माफी की मांग
मुजफ्फरनगर में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के जौहर से जुड़ी महिलाओं पर बयान को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे विरोध जताया गया। राजपूत समाज से जुड़े संगठनों ने अभिनेत्री की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे राजपूत और सनातनी महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। संगठनों ने अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। दिल्ली के कार्यक्रम में टिप्पणी का दावा मामला 31 अगस्त को दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के एक कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘पद्मावत’ के एक दृश्य के संदर्भ में स्वरा भास्कर की जौहर करने वाली महिलाओं को लेकर कथित टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ। राजपूत संगठनों ने इस टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई है। राजपूत स्वाभिमान मंच ने जताया विरोध राजपूत स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने अभिनेत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि जौहर करने वाली महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी सनातनी और क्षत्रिय महिलाओं की ऐतिहासिक अस्मिता और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। कुलदीप सिंह ने कहा कि राजपूत समाज जौहर को उस समय की परिस्थितियों और महिलाओं की अस्मिता की रक्षा से जोड़कर देखता है। उन्होंने स्वरा भास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। हिंसा से जुड़े बयान पर भी सवाल इस दौरान कुलदीप सिंह की ओर से अभिनेत्री के संबंध में हिंसा से जुड़ा एक बयान भी सामने आया। किसी व्यक्ति के खिलाफ शारीरिक हिंसा की बात करना या हिंसा के बदले इनाम की चर्चा करना गंभीर विषय है। ऐसे बयान को लेकर कानूनी और सामाजिक स्तर पर सवाल उठ सकते हैं। माफी की मांग जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने भी स्वरा भास्कर के कथित बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जौहर करने वाली महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी राजपूत समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने अभिनेत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan