crime
सवारी को लेकर टोटो और टेंपो चालकों में हुई मारपीट:किशनगंज के वीर कुंवर बस पड़ाव का मामला
किशनगंज में टोटो और टेंपो चालकों के बीच सवारी को लेकर मारपीट हो गई। यह घटना शहर के वीर कुंवर बस पड़ाव पर हुई, जहां बंगाल के एक टोटो चालक और एक टेंपो चालक के बीच झड़प हुई। मामला गाली-गलौज से शुरू हुआ और फिर धक्का-मुक्की के बाद मारपीट तक पहुंच गया। दरअसल, किशनगंज में ई-रिक्शा चालकों के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने नियम बनाए हैं, जिनका रोजाना उल्लंघन हो रहा है। बंगाल से कई टोटो चालक किशनगंज आकर टोटो चलाते हैं, जिससे स्थानीय चालकों को परेशानी होती है। रविवार को वीर कुंवर बस पड़ाव टेंपो स्टैंड पर यह घटना हुई। टेंपो चालक मोहम्मद आलम ने बताया कि बंगाल का एक टोटो चालक उनकी सवारी को बहला-फुसलाकर खगड़ा की ओर ले जा रहा था। मोहम्मद आलम ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों में नोक-झोंक शुरू हो गई। मोहम्मद आलम के अनुसार, वह करीब दो घंटे से सवारी के इंतजार में टेंपो स्टैंड पर बैठे थे। टोटो चालकों द्वारा उनकी सवारियों को बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए उन्होंने और अन्य टेंपो चालकों ने उस टोटो चालक को पकड़ लिया। इसके बाद वह अपनी सवारी छोड़कर भागने लगा, जिससे दोनों के बीच झड़प हो गई।
Read full article on Bhaskar